गौरव तनेजा का जीवन परिचय | Gaurav Taneja Biography in Hindi

0
1839

Gaurav Taneja Biography – बायोग्राफी के इस लेख में हम भारत के उभरते Youtuber और बड़े ही Popular व्यक्ति गौरव तनेजा के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानेंगे। गौरव तनेजा से सम्बंधित बातें जैसे – Gaurav Taneja Biography Full Information, Gaurav Taneja Bio in Hindi, Youtuber Gaurav Taneja, Gaurav Taneja career, Gaurav Taneja Age, Gaurav Taneja Height, Gaurav Taneja Family background, Gaurav Taneja Education आदि।

चलिए फ़िर इस Motivational Biography के बारे में विस्तार रूप से जानते हैं। ताकि गौरव तनेजा के बारे में पढ़ कर आपको मोटिवेशन मिल सके। क्योंकि आज हम जिनके के बारे में चर्चा करने वाले हैं, वह एक बहुत अच्छे भारतीय Youtuber में से एक हैं।

Gaurav Taneja Biography in Hindi
Gaurav Taneja Biography in Hindi

गौरव तनेजा का परिचय (Gaurav Taneja Biography in Hindi)

Full NameGaurav Taneja
NicknameMotey
Known NameFlying Beast
Date of Birth9 July 1986
Age35 Years (As of 2021)
Birth PlaceKanpur, Uttar Pradesh
Home TownKanpur, Uttar Pradesh
Current ResidenceNew Delhi
NationalityIndia
ReligionHindu
Marital StatusMarried
ProfessionYoutuber and Pilot
CarsMercedes-Benz G, Volvo V90
Favorite ActorSalman Khan
Favorite Color White
Favorite FoodChicken Breast and Rice
Favorite DrinkTea
HobbiesTravelling and Working Out

Gaurav Taneja Biography एक नज़र मे

Flying beast के नाम से फेमस भारतीय Youtuber गौरव तनेजा का जन्म एक हिन्दू परिवार में 9 July, 1986 में भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (U.P) के कानपुर जिले में हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं।

गौरव तनेजा YouTube पर आने से पहले वह अपनी पहचान बहुत ही बेहतरीन Pilot के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। परन्तु कुछ कारणवश उन्होंने पायलट की नौकरी छोड़ कर एक Full Time YouTuber के रूप में उभर के सामने आये हैं। वह YouTube पर दिन प्रतिदिन काफ़ी Famous होते जा रहे हैं।

गौरव तनेजा के पिताजी का नाम Yogendra Kumar Taneja है और उनके पिताजी Retired Bank Officer रह चुके हैं। इनकी माताजी का नाम Bharti Taneja है। जोकि एक शिक्षिका रह चुकी हैं। Gaurav Taneja की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम Swati Taneja Bhatiya है।

Gaurav Taneja Career

गौरव तनेजा का जन्म 9 जुलाई 1986 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। जो कि एक मध्यवर्गीय परिवार से से हैं। Gaurav Taneja ने अपने शुरुआती जीवन से ही अपने सपनों को साकार करने की शुरुआत की थी और वह बड़े होकर Airlines Pilot बनना चाहते थे।

लेकिन, जैसे-जैसे वह बड़े हुए जब उन्हें पता चला कि एक पायलट बनने के लिए जो कोर्स होता है उस कोर्स की फीस बहुत अधिक है। उस समय घर की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत न होने के कारण उन्होंने अपने इस सपने को कुछ समय के लिए अपने से दूर कर दिया। मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने संघर्ष को जारी रखा।

Gaurav Taneja अपने इस पायलट बनने के सपने को मन में रखते हुए 12वीं कक्षा के बाद स्नातक करने का फैसला किया और IIT kharagpur से सिविल इंजीनिरिंग की पढ़ाई पूरी की। सिविल इंजीनिरिंग की पढ़ाई के दौरान GYM और बॉडीबिल्डिंग की और मन हुआ। उन्होंने शुरू में केवल खुद को फिट रखने के लिए Gym शुरू किया मगर थोड़े समय बाद उनका रुझान बॉडीबिल्डिंग की ओर हो गया।

IIT Kharagpur से सिविल इंजीनिरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पिता चाहते थे, कि वे USA से मास्टर की डिग्री प्राप्त करें। लेकिन, Gaurav Taneja ने अब अपने सपने को साकार करने का पूरा मन बना लिया और इसके लिए उन्होंने अपने पिता को भी मना लिया था। फिर Gaurav Taneja ने पायलट बनने के लिए Flight Instructor in North Texas Flight Academy ज्वाइन की और यहां से अपनी Aviation Studies को पूरा किया।

फिर उन्होंने एयरलाइन ज्वाइन की और अपने पायलट बनने के सपने को भी साकार किया। Gaurav Taneja YouTube के साथ – साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाले व्यक्ति हैं। इनके YouTube चैनलों के बारे में आप आगे जानेंगे।

Gaurav Taneja Education

Gaurav Taneja बचपन से ही पढ़ाई में बहुत रूचि रखते हैं और उनके मनपसंद विषय Physics और Math हैं। Gaurav Taneja ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश से पूर्ण की है। उनकी Physics और Math विषयों में अच्छे होने के कारण उन्होंने पहले प्रयास में ही IIT-JEE की परीक्षा पास कर ली।

Gaurav Taneja को भारत के सबसे पुराने आईआईटी कॉलेज (IIT Kharagpur) में अध्यन करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहां से उन्होंने 2008 में IIT Kharagpur से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Gaurav Taneja: Age, Height, Weight, Net Worth, Date of Birth

Gaurav Taneja Age | Gaurav Taneja Date of Birth

अब अगर हम Gaurav Taneja की Date of Birth की बात करें तो Gaurav Taneja का जन्म 9 जुलाई 1986 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। इस हिसाब से Gaurav Taneja की उम्र 35 वर्ष (2021 के अनुसार) है।

Gaurav Taneja Height

Gaurav Taneja दिखने में एक लम्बे कद के व्यक्ति हैं। जिस कारण से वह अधिक अट्रैक्टिव और हैंडसम लगते हैं। Gaurav Taneja की लम्बाई 5 फीट 7 इंच (5 feet 7 inches) है।

Gaurav Taneja Weight

Gaurav Taneja एक बेहतरीन बॉडी बिल्डर, जिम्नास्टिक और पोषण विशेषज्ञ हैं। वह अपनी फिटनेस को बड़े ही अच्छे ढंग से बनाये रखते हैं। इनके वजन की बात करें तो Gaurav Taneja का Weight (approx) 90 kg (in kilograms); 198 lbs (in pounds) है।

Gaurav Taneja Net Worth

Gaurav Taneja की अगर नेट वर्थ (आय) की बात करें तो Gaurav Taneja की Net Worth 2022 में $5 Million है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 37 करोड़ रुपये है।

Gaurav Teneja Family

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के हिन्दू परिवार में जन्मे Gaurav Taneja का जन्म 9 जुलाई 1986 को एक सामान्य वर्ग के परिवार में हुआ था। Gaurav Taneja की पत्नी (Ritu Rathee Taneja) और उनकी दो बेटियाँ हैं, जिनमें पहली बेटी नाम Kiara उर्फ “Rasbhari” और दूसरी बेटी (छोटी बेटी) का नाम “Pihu” है।

इनके के पिताजी का नाम Yogendra Kumar Taneja है और वह Retired Bank Officer हैं। इनकी माताजी का नाम Bharti Taneja है, जोकि एक शिक्षिका रह चुकी हैं। Gaurav Taneja की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम Swati Taneja Bhatiya है।

Gaurav Taneja Wife and GF

Gaurav Taneja Biography in Hindi
Gaurav Taneja and Ritu Rathee

Gaurav Taneja की पत्नी जिनका नाम Ritu Rathee Taneja है। इनकी शादी 5 फरवरी 2015 को हुई थी। Ritu Rathee का जन्म 18 नवंबर 1989 को गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ था। Ritu Rathee ही Gaurav Taneja की Girl Friend (GF) रह चुकी हैं और यह भी पेशे से एक Airlines Pilot हैं।

Gaurav Taneja – As a Youtuber

Gaurav Taneja: FitMuscle TV | Gaurav Taneja First YouTube Channel

गौरव तनेजा वर्तमान समय के बहुत ही अच्छे और पॉपुलर YouTuber हैं। गौरव तनेजा ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत साल 2016 से “FitMuscle TV” के नाम से यूट्यूब चैनल बनाके की। यह Gaurav Taneja का पहला YouTube चैनल है।

Gaurav Taneja अपने इस YouTube चैनल के द्वारा लोगों के साथ फिटनेस टिप्स और गाइड साझा करते हैं। वर्तमान में इनके FitMuscle TV चैनल के subscribers 2.05M (जनवरी 2022 तक) हैं।

Gaurav Taneja: Flying Beast | Gaurav Taneja Second YouTube Channel

Gaurav Taneja ने अपने इस यूट्यूब चैनल की शुरुआत दिसंबर 2017 को थी और जिसका नाम “Flying Beast” यूट्यूब चैनल है। इस यूट्यूब चैनल पर गौरव तनेजा, यात्रा की वीडियो, जीवन शैली पर वीडियो और प्रतिदिन की घटनाओं को शेयर करते रहते हैं, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया। वीडियो में अधिकतर उनकी पत्नी Ritu Taneja और बेटियां भी नजर आती हैं। Flying Beast यूट्यूब चैनल के वर्तमान subscribers 7.18M (जनवरी 2022 तक) है।

Gaurav Taneja: Rasbhari Ke Papa | Gaurav Taneja Third YouTube Channel

गौरव तनेजा ने अपने इस तीसरे यूट्यूब चैनल की शुरुआत 8 जुलाई 2020 को की थी और इन्होंने इस यूट्यूब चैनल का नाम “Rasbhari Ke Papa” अपनी बेटी के नाम पर रखा। Rasbhari Ke Papa यूट्यूब चैनल के वर्तमान में subscribers 1.29M (जनवरी 2022 तक) है।

Gaurav Taneja – As a Pilot

Gaurav Taneja ने पायलट के रूप में अपना सफर साल 2011 में इंडिगो एयरलाइंस में शामिल होकर अपना करियर शुरू किया। इसके कुछ वर्षो के बाद साल 2019 में Gaurav Taneja इंडिगो एयरलाइंस से एयरएशिया से जुड़ गए।