दिवाली (दीपावली) पर 10 लाइन निबंध । 10 lines on Diwali in hindi essay

0
1268

10 lines on diwali in hindi – दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार है, जिसे लोग पूरी आस्था के साथ मनाते हैं। इसे हिन्दुओं का महान पर्व माना जाता है। दिवाली को लोग दीपोउत्सव के नाम से भी जानते हैं। आज के समय में दिवाली भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में मनाया जाने वाला त्यौहार है। क्योंकि बहुत सारे भारतीय विदेशों में जाकर रहने लगे हैं। दिवाली को कई त्योहारों का समूह माना जाता है। जिसमें दिवाली के साथ-साथ धनतेरस, नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्यौहार शामिल हैं। हमसे अक्सर Diwali Essay in Hindi के बारे में विद्यालयों में पूछा जाता है। इसलिए आज आप इस आर्टिकल के जरिये “दिवाली पर 10 लाइन निबंध” के बारे में जानेंगे।

10 lines about Deepawali in hindi

10 lines on diwali in hindi essay
10 lines on diwali in hindi essay

1. दिवाली का पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार है।
2. दिवाली प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में अमावस्या के दिन मनाई जाती है।
3. दिवाली पर तरह-तरह की रंगोली बनाकर घरो को सजाते हैं।
4. इस दिन भगवान “श्री राम” 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लोटे थे।
5. दीपावली का त्यौहार कई दिनों तक मनाया जाता है।
6. दिवाली पर माता लक्ष्मी, श्री गणेश, और कुबेर जी की पूजा अर्चना की जाती है।
7. पूजा करने के बाद घर के बड़ो का आशीर्वाद लेते हैं।
8. दिवाली पर लोग एक – दूसरे को उपहार के तौर पर मिठाईयाँ देते हैं।
9. दिवाली के दिन लोग नए – नए कपड़े पहनते हैं।
10. दीपावली के अवसर पर लोग घरो में लाइटे और दिये लगाकर सजावट करते हैं।